सरकार ने चुनिंदा मेडिकल कालेजों में शैक्षिक सत्र 2010-11 में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए 25 छात्रवृत्तियों की एक योजना को मंजूरी दी है। छात्रवृत्ति हासिल करने वाले छात्र को कम से कम दस साल की अवधि के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ करार के तहत काम करना होगा। इन छात्रवृत्तियों के वितरण में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछडे़ वर्ग के छात्रों को आरक्षण मिलेगा। गृह मंत्रालय ने योजना को मंजूरी दी है। अर्धसैनिक बलों ने अपनी मेडिकल सेवाओं में योग्य डाक्टरों को आकर्षित करने के लिए इस छात्रवृत्ति की शुरुआत करने का फैसला किया है, जिसके तहत अध्ययन की अवधि के दौरान 10 हजार रुपये महीने की रकम दी जाएगी। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 25 प्रतिभाशाली छात्रों को यह छात्रवृत्ति मिलेगी(दैनिक जागरण,राष्ट्रीय संस्करण,30.6.2010)।
सुन्दर लेखन।
जवाब देंहटाएं