मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जून 2010

महाराष्ट्र में होगा पुलिस का अपना विश्वविद्यालय

महाराष्ट्र पुलिस के पास पूछताछ और फोरेंसिक विज्ञान संबंधी औपचारिक प्रशिक्षण के लिए अपना एक विश्वविद्यालय होगा। इस संबंध में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार के इस विचार को स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के गृह मंत्रालय ने केंद्र को पुलिस विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। यह अपने आप में इस तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा, जहां पुलिसकर्मी विभिन्न क्षेत्रों में पूछताछ संबंधी प्रशिक्षण ले सकेंगे। गृह मंत्रालय के प्रमुख सचिव पी.के. जैन ने बताया, केंद्र ने इस विचार को स्वीकृति प्रदान कर दी है और इसके लिए 90 फीसदी तक की मदद करने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिसकर्मी पूछताछ और जांच पड़ताल के तौर तरीकों, फोरेंसिक विज्ञान, आधुनिक उपकरणों और नागरिकों से संपर्क बनाने संबंधी उन्नत प्रशिक्षण ले सकेंगे। आम आदमी और छात्र भी इन विषयों पर विश्वविद्यालय से सीख सकते हैं और पुलिस बल की कार्यशैली से परिचित हो सकते हैं(दैनिक जागरण,इलाहाबाद संस्करण,28.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।