मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

15 जून 2010

डबल डिग्री ले सकते हैं यहां

दिल्ली की आंबेडकर यूनिवर्सिटी में भी स्टूडेंट्स अब ग्रैजुएशन लेवल के कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे। दो साल पहले बनी इस यूनिवर्सिटी में अभी एमए लेवल पर तीन कोर्सेज हैं। अब यूनिवर्सिटी ने बीए ऑनर्स के कुछ कोर्सेज को इसी सेशन से शुरू करने का फैसला किया है। यानी स्टूडेंट्स को आंबेडकर यूनिवर्सिटी से भी ग्रैजुएशन करने का मौका मिल सकेगा।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने यह भी तय किया है कि स्टूडेंट्स को ड्यूल डिग्री का ऑप्शन भी दिया जाए। जो स्टूडेंट्स दो सब्जेक्ट की डिग्री लेना चाहें , उन्हें चार साल की पढ़ाई करनी होगी , जबकि एक सब्जेक्ट में ग्रैजुएशन तीन साल में पूरी हो जाएगी।

यूनिवर्सिटी ने बीए ऑनर्स इन इकनॉमिक्स , साइकॉलजी और हिस्ट्री कोर्सेज के अलावा बीए ऑनर्स इन सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनटीज के कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। बीए ऑनर्स सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनटीज कोर्स स्पेशल कोर्स होगा और स्टूडेंट्स ड्यूल डिग्री भी हासिल कर सकेंगे।

दिल्ली सरकार ने 2007 में आंबेडकर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी और 2008 में नोटिफिकेशन जारी किया था। अभी यूनिवर्सिटी में एमए इन डिवेलपमेंट स्टडीज , एमए एनवायरनमेंट एंड डिवेलपमेंट और एमए साइकोसोशल क्लिनिकल स्टडीज कोर्स चल रहे हैं।

दरअसल दिल्ली सरकार की आईपी यूनिवर्सिटी में प्रफेशनल कोर्सेज चलाए जाते हैं और आंबेडकर यूनिवर्सिटी की स्थापना स्पेशल कोर्सेज को ध्यान में रखकर की गई है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम को बढ़ावा दिया जा रहा है और मौजूदा समय की जरूरतों के हिसाब से बीए ऑनर्स के कोर्सेज शुरू किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी का कहना है कि सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनटीज में बीए ऑनर्स कोर्स दूसरी यूनिवर्सिटीज में नहीं है और आंबेडकर यूनिवर्सिटी नया एक्सपेरिमेंट करने जा रही है(NBT,14.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।