मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जून 2010

यूपीःसरकार द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम पढ़ेंगे मदरसों के छात्र

मदरसों में दुनियावी शिक्षा की दशा दिशा के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने पहल की है। दीनी मकतबों में अध्यनरत छात्र भी अब शासन द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। इसके लिए प्रदेश के समस्त आलिया एवं उच्च आलिया स्तर के मदरसों को बोर्ड के रजिस्ट्रार के माध्यम से आवश्यक संदेश प्रेषित किए जा चुके हैं। नये आदेश के अनुसार प्रदेश के दो हजार से अधिक मदरसों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक शासन द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम के अनुसार आगामी सत्र 2010-11 में शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चत करेंगे। मदरसे अब कुरआन-हदीस और इस्लामी शिक्षा तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब दीनी मकबतों में सांसारिक शिक्षा भी तेजी से बढ़ रही है। इसी दिशा में शासन ने मदरसों के पाठ्यक्रम को आधुनिकीकरण की योजना बनाई है। इलाहाबाद के जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के अनुसार शासन का यह आदेश समस्त मदरसों तक पहुंचा दिया गया है। जिन मदरसों में नवीन पाठ्यक्रम की प्रति प्राप्त न हुई हो वह अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। मदरसों में उक्त पाठ्यक्रम जुलाई 2010 से प्रत्येक दशा में लागू हो जाएगा। दीनी मकतबों में लागू होने वाले नवीन पाठ्यक्रम छात्रों में धार्मिक शिक्षा के साथ स्कूली शिक्षा के विषयों के प्रसार के लिए जा रहा है। गत दिनों इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज में आयोजित मास्टर्स ट्रेनर कार्यक्रम में मदरसा शिक्षकों को इस आशय की विधिवत प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसमें छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या-2005 के अनुसार गणित, भूगोल, हिंदी, अंगे्रजी सहित कौशल के विषय समाहित किए जाने पर जोर दिया गया। मदरसों में परिवर्तन प्रमुख उद्देश्य छात्रों में शिक्षा में क्रियापरक और सीखने सिखाने की प्रक्रिया में बच्चों भागीदारी सुनिश्चत करना भी है(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,28.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।