उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल में फेल हुए छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इस बार की परीक्षा में फेल हुए छात्रों का साल बर्बाद नहीं होगा। एक या दो विषय में फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। इसके लिए छात्र को निधार्रित शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।
यह परीक्षा इसी साल जुलाई में होगी। व्यवस्था बनाई गई है कि छह में से पांच विषयों में पास परीक्षार्थी उसी साल फेल विषय के लिए जुलाई में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकता है।
इसके लिए परीक्षार्थी को आवश्यक प्रपत्रों और निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। खुशखबरी दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के लिए भी है। दो विषयों में फेल परीक्षार्थी परीक्षा वर्ष के जुलाई माह में अपने दो फेल विषयों में से किसी एक में कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
दो विषय में फेल छात्रों की मार्कशीट में परीक्षाफल के कॉलम पर कंपार्टमेंट शब्द अंकित होगा। अगर फेल परीक्षार्थी एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा में पास हो जाता है। तो उसे उसी साल का पास छात्र माना जाएगा और उसकी नई मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र में कंपार्टमेंट परीक्षा का कोई भी उल्लेख नहीं किया जाएगा। तीन या तीन से अधिक विषयों में फेल परीक्षार्थी की मार्कशीट में फेल एंड एलिजिबल फॉर क्रेडिट सिस्टम शब्द अंकित किया जाएगा।
यह परीक्षार्थी आगामी हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड के निर्देशानुसार हाईस्कूल परीक्षा- 2010 में हिंदी( अनिवार्य विषय) में पास होना जरूरी है। कम्पार्टमेंट परीक्षा के फार्मों को कालेजों में भेजा जा रहा है। परीक्षार्थी शुल्क जमा कर वहां से फार्म प्राप्त कर सकते है। फार्म जमा करने की अन्तिम तारीख 25 जून है(Dainik Bhaskar,Kanpur,16.6.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।