मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 जून 2010

साउथ कैंपस में बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज

डीयू के पॉपुलर बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज ( बीबीएस )कोर्स को साउथ कैंपस के जीसस एंड मेरी कॉलेज में भी लेजाने की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले हफ्ते ही यूनिवर्सिटी कीटीम ने कॉलेज का इंस्पेक्शन किया था। यूनिवर्सिटी का माननाहै कि यह फुल प्लेसमेंट वाला कोर्स बन गया है , ऐसे में इसेऔर कॉलेजों में भी शुरू करने की प्लानिंग है। कुछ कॉलेजों नेअपना प्रपोजल भी यूनिवर्सिटी को सौंपा है। अभी यह कोर्सडीयू के तीन कॉलेजों में है।
बीबीएस कोर्स शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज , दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज और केशवमहाविद्यालय में है। सुखदेव कॉलेज में 185 सीटें हैं , जबकि दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज और केशवमहाविद्यालय में 45-45 सीटें हैं। इस कोर्स में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या हर साल बढ़ रहीहै। बीबीएस में 275 सीटें हैं।
जीसस एंड मेरी कॉलेज में बीबीए कोर्स को लाने का प्रोसेस शुरू हो गया है। अप्लाइड सोशल साइंसेजएंड ह्यूमैनिटीज की डीन प्रोफेसर रश्मि अग्रवाल का कहना है कि यूनिवर्सिटी अप्रूव करेगी , तभी इससाल यह कोर्स जीसस एंड मेरी कॉलेज में शुरू हो पाएगा। यूनिवर्सिटी के फैसले पर ही सब कुछनिर्भर है। उधर , यूनिवर्सिटी सूत्रों का कहना है कि इस साल तो कॉलेज में कोर्स शुरू होना मुश्किल है, लेकिन अगले साल इसकी मंजूरी दी जा सकती हैNBT,15.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।