मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 जुलाई 2010

गोरखपुर विश्वविद्यालय का रिजल्ट 15 जुलाई तक

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन के 30 जून तक सभी परीक्षाफल घोषित करने के दावे पूरे नहीं हो सके। हालांकि विगत 35 दिनों से अनवरत परीक्षाफल आ रहे हैं लेकिन अब तक तकरीबन 30 से 35 प्रतिशत परीक्षाफल ही घोषित हो पाया है। इस बाबत विश्र्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. ओ.पी. पाण्डेय कहते हैं कि चूंकि बहुत सारे कालेजों में प्रायोगिक परीक्षाएं देर से हुई और बी.ए. तृतीय वर्ष समाजशास्त्र की परीक्षा आखिर में हुई, इसके चलते परीक्षाफल देने में विलंब हुआ है। फिलहाल 15 जुलाई तक सभी परीक्षाफल घोषित कर दिये जाएंगे। दूसरी तरफ बुधवार को बी.एस-सी. कृषि के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने कंबाइण्ड एग्रीकल्चर एण्ड टेक्नालाजी इन्टरेन्स टेस्ट (कैटेट 2010) की परीक्षा दी है वे कुलपति से मिले और शीघ्र परीक्षाफल घोषित कर 4 जुलाई 2010 तक अंकपत्र मुहैया कराने की मांग की है। बी.एस-सी. कृषि के छात्रों ने कुलपति से आग्रह किया कि स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि 5 जुलाई निर्धारित है। काउंसिलिंग के समय बी.एस-सी. कृषि के अंकपत्र के साथ ही उपस्थित होना है। परीक्षा नियंत्रक डा. पाण्डेय ने कहा कि बी.एस-सी. कृषि बड़हलगंज के छात्रों का परीक्षाफल तैयार है, जो पहली तारीख को प्रकाशित हो जाएगा। अंकपत्र भी तैयार है, तत्काल मुहैया करा दिया जाएगा(दैनिक जागरण,गोरखपुर,1.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।