पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसिलिंग में सोमवार को लखनऊ से 168 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 148 अभ्यर्थियों ने विकल्प भरे। सोमवार से काउंसिलिंग प्रक्रिया पटरी पर आ गई। सुबह तय समय पर काउंसिलिंग शुरू हुई और देर शाम आठ बजे तक निपट गई। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके गोविल ने बताया कि मंगलवार को 22 हजार से अधिक रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। सोमवार को 18000 से 22000 रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। प्रदेश से 2137 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 1818 अभ्यर्थियों ने कालेज और ब्रांच के विकल्प भरे। गोरखपुर में लोड अधिक होने की वजह से काउंसिलिंग देर तक चली। यहां पर 368 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया(दैनिक जागरण,लखनऊ,6.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।