मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 जुलाई 2010

उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए धरना

उर्दू शिक्षकों के पद पर नियुक्ति किये जाने की मांग को लेकर बेरोजगार उर्दू मोअल्लिमों ने सोमवार को भूख हड़ताल कर लखनऊ के शहीद स्मारक पर धरना दिया। उनका कहना था कि सरकार की ओर से 30 दिनों में नियुक्ति का आश्र्वासन दिया गया था जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। उर्दू बचाओ तहरीर और बेरोजगार उर्दू मोअल्लिम संघर्ष समिति के बैनर तले बेरोजगार उर्दू मोअल्लिम एकत्र हुए। यहां आयोजित धरने में तहरीर के महासचिव इरशाद राइनी ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर उर्दू मोअल्लिमों की नियुक्ति की सिफारिश की थी जिस पर 30 दिनों में नियुक्ति करने का आश्र्वासन दिया गया था जो अब तक नहीं हो सका(दैनिक जागरण,लखनऊ,6.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।