मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 जुलाई 2010

यूपीःसीटों से अतिरिक्त प्रवेश पर कार्रवाई

लखनऊ विश्वविद्यालय ने सीट से अतिरिक्त प्रवेश लेने वाले कालेजों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों को शिकायत मिली है कि कुछ कालेजों ने निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश ले लिए हैं। इन कालेजों की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। साथ ही सभी कालेजों को निर्देश जारी किया गया है कि प्रवेश प्रक्रिया के बाद पूरा ब्योरा लविवि भेजें। लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस बार छात्र हित में कई निर्णय लिए हैं। कालेजों ने बिना मान्यता के परीक्षा कराई और बाद में इसे ढोया लविवि प्रशासन ने। पूरे साल कालेज में प्रयोग नहीं हुए और बाद में परीक्षा करानी पड़ी लविवि प्रशासन को। प्रवक्ता प्रो.एसके द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश स्वीकार नहीं किये जाएंगे। कालेज उतने ही फार्म भेजें जितने प्रवेश लिये हों। कुछ कालेजों ने मनमाने ढंग से सीटों से अधिक प्रवेश लिए हैं। समिति बनाकर उनकी जांच की जा रही है। सभी कालेजों को भी सूचित किया जा रहा है कि प्रवेश का पूरा ब्योरा विवि भिजवाएं। कालेजों को किसी भी सूरत में मनमानी नहीं करने दी जाएगी। कालेजों की जांच शुरू सीटें बढ़ाने की मांग करने वाले स्ववित्तपोषी कालेजों की जांच लविवि प्रशासन द्वारा गणित समिति ने शुरू कर दी है। सोमवार को नवयुग डिग्री कालेज, इस्लामिया कालेज और चन्द्रगुप्त एग्रीकल्चर कालेज की जांच की गई। प्रो.द्विवेदी ने बताया कि पांच कालेजों की जांच की जा चुकी है। सीटें बढ़ाने की निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर ही किया जाएगा(दैनिक जागरण,लखनऊ,6.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।