मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

26 जुलाई 2010

आईआईएम लखनऊ व कोलकाता कराएंगे कैट-2010

देश के नौ भारतीय प्रबंध संस्थानों (आईआईएम) के अलावा तकरीबन डेढ़ सौ बिजनेस स्कूलों के एमबीए कोर्स में आगामी शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए इस साल कामन एडमिशन टेस्ट (कैट-2010) के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईएम लखनऊ और आईआईएम कोलकाता को सौंपी गई है। यह फैसला बीते दिनों आईआईएम के निदेशकों की बैठक में किया गया। पिछले वर्ष की तरह कैट-2010 भी कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी। फिलहाल कैट-2010 की तारीख तय नहीं हुई है। आईआईएम लखनऊ की प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो.हिमांशु राय ने बताया कि लिखित परीक्षा की तारीख जल्दी ही तय की जाएगी(दैनिक जागरण,लखनऊ,26.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।