मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

27 जुलाई 2010

हरियाणा के पिछड़े इलाकों में बनेंगे 36 मॉडल स्कूल

केंद्र सरकार ने हरियाणा के पिछड़े ब्लाकों में 36 मॉडल स्कूल स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है। हिसार और सिरसा जिले में छह-छह, पलवल, मेवात और फतेहाबाद जिलों में पांच-पांच, जींद और कैथल में तीन-तीन स्कूलों को स्वीकृति मिली है जबकि जिला भिवानी, महेंद्रगढ़ और पानीपत में एक-एक स्कूल की स्वीकृति दी गई है।मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन मॉडल स्कूलों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी स्थापना से पिछड़े क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी और वे इस वैश्वीकरण के युग में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के अनुसार इन आदर्श स्कूलों को कम से कम पांच एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा(दैनिक जागरण,चंडीगढ़,27.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।