मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 जुलाई 2010

यूपीःछोटा मवाना में बीटीसी के अभिलेखों की जांच 6 से

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) छोटा मवाना में बीटीसी के अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच छह जुलाई से प्रारंभ हो रही है लेकिन अभी तक विवि ने हजारों छात्र-छात्राओं को डिग्री जारी नहीं की है। ऐसे में सोमवार को डिग्री के लिए विवि में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मवाना कार्यालय के अनुसार बीटीसी प्रशिक्षण-10 की बुलावा सूची में शामिल अभ्यर्थी सारी तैयारियां पूरी कर लें। छह जुलाई से डायट में उनके अभिलेखों की जांच का काम शुरू हो जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, छोटा मवाना द्वारा जारी बीटीसी सूची में प्रमाण पत्रों की जांच के लिये शुरू में 450 अभ्यर्थियों को चुना गया था। बाद में प्रत्यावेदन मिलने के बाद कुछ अन्य अभ्यर्थियों को भी बुलावा सूची में शामिल किया गया। इस तरह लगभग 525 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। जांच का काम छह जुलाई से शुरू होकर आठ जुलाई तक चलेगा। तीनों दिनों कैटेगरी के हिसाब से अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिसके लिये डायट में भी तैयारियां की जा रही हैं। संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से सुबह 9.30 बजे डायट पर पहुंचना होगा। अभिलेखों की जांच 10 बजे से शुरू कर दी जायेगी। एक रूम में एक कैटेगरी व्यवस्था बनाये रखने के लिये एक कमरे में एक कैटेगरी के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच का इंतजाम किया गया है। प्रत्येक कमरे में दो लोगों की टीम रहेगी, जो क्रमवार अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच करेगी। ये प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे समस्त मूल शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र, जाति आरक्षण/विशेष आरक्षण/शिक्षा मित्र संबंधी प्रमाण पत्र/निवास प्रमाण पत्र (मूल रूप में तथा इनकी स्व-हस्ताक्षरित फोटो कापी)। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटोग्राफ। तिथिवार कार्यक्रम 6 जुलाई : विकलांग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षा मित्र तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महिला अभ्यर्थी। 7 जुलाई : उपरोक्त विशेष आरक्षित वर्ग को छोड़कर समस्त महिला अभ्यर्थी। 8 जुलाई : उपरोक्त विशेष आरक्षित वर्ग को छोड़कर समस्त पुरुष अभ्यर्थी। समय: सुबह 9.30 बजे(दैनिक जागरण,मेरठ,5.7.2010)

1 टिप्पणी:

  1. भाई आप बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं.हमने हमज़बान में 'रोज़ी की तलाश' शीर्षक के तेहत आपके ब्लॉग का लिंक दिया है.

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।