महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की बीएड 2010 परीक्षा नौ जुलाई को होगी। यह संभाग के चारों जिलों में स्थापित किए गए 40 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसमें लगभग 13 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रो. कान्ति कुमार कोचर ने बताया कि बीकानेर में यह परीक्षा चार केन्द्रों राजकीय डूंगर महाविद्यालय, एम. एन. इंस्टीट्यूट, राजकीय टीटी महाविद्यालय तथा बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में होगी। इसी तरह श्रीगंगानगर में पांच तथा हनुमानगढ में तीन केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
इसके अलावा लूणकरनसर, नोखा, श्रीडूंगरगढ, सार्दुलपुर, सांडवा, सरदारशहर, सुजानगढ, तारानगर, चूरू, नोहर, पीलीबंगा, संगरिया, अनूपगढ, घडसाना, गजसिंहसर, सार्दुलशहर के एक-एक महाविद्यालय में परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है। राजगढ, भादरा, रावतसर, रायसिंहनगर, पदमपुर व सूरतगढ स्थित दो-दो महाविद्यालयों में परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए नकल निरोधक दस्ते बनाए गए हैं। इसके अलावा पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां भी गई हैं(राजस्थान पत्रिका,बीकानेर,6.7.2010)।
अब तक 39
विश्वविद्यालय ने इस वर्ष विभिन्न कक्षाओं की कुल 115 परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। इनमें से अब तक 39 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। अब अधिकांशत: स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम आने हैं। इसके अलावा स्नातक कला संकाय में प्रथम व द्वितीय वर्ष के परिणाम भी शेष हैं। परीक्षा नियंत्रक कोचर के अनुसार अधिकांश परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।