मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 जुलाई 2010

जोधपुर में खुलेगी व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण परिषद्

राजस्थान व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना जोधपुर में की जाएगी। फिलहाल इसके स्थान के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का चयन किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने सोमवार को यहां सचिवालय में राजस्थान व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की पहली बैठक ली।

इसमें परिषद के वित्तीय कार्यो के लिए बैंक खाता खोलना, कार्यकारी समिति का गठन, नियमों का निर्घारण, परीक्षाओं का शुल्क, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। परिषद के भवन निर्माण के लिए एजेन्सी का चयन, परिषद की संभावित आय एवं व्यय, मानचित्र, विभागीय अघिकारियों को चिह्नित करना आदि प्रस्तावों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया। बचे हुए प्रस्ताव अगली बैठक में रखे जाएंगे(राजस्थान पत्रिका,6.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।