मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

27 जुलाई 2010

लखनऊ में विधि विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता कल

दैनिक जागरण के जन जागरण अभियान-द्वितीय में निबंध प्रतियोगिता बुधवार को होगी। प्रतियोगियों को इस दिन अपराह्न 3:15 बजे तक डा.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एकेडमिक ब्लाक के एफ-1 हाल में पहुंचना होगा। प्रतियोगिता शाम चार से 5:30 बजे तक होगी। प्रतियोगियों को लेखन सामग्री परीक्षा केन्द्र पर ही मिलेगी। इस प्रतियोगिता में पांच विजेताओं को चुन कर पुरस्कृत किया जाएगा। पहला पुरस्कार पांच हजार रुपये कीमत की विधि पुस्तकों का है। जन जागरण अभियान-द्वितीय के जरिए दैनिक जागरण विधि विद्यार्थियों के विचारों को आमंत्रित कर रहा है। प्रतियोगिता का विषय एक आम आदमी को त्वरित, निष्पक्ष एवं सस्ता न्याय : वर्तमान चुनौतियां और भविष्य का एजेंडा रखा गया है। विद्यार्थियों को यदि वर्तमान न्याय प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत महसूस होती है तो अपने लेख, फोन नम्बर और अन्य जानकारियों के साथ लेख 27 जुलाई तक ई-मेल पर भेज सकते हैं। जो प्रतियोगी पोस्ट करना चाहते हैं वे जनजागरण-2, दैनिक जागरण 57 ए-3 मीराबाई मार्ग लखनऊ पर भी पूरी जानकारी भेज सकते हैं। लेख और 28 जुलाई को प्रस्तावित निबंध के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति और वरिष्ठ अधिवक्ता करेंगे। प्रथम पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी को 5000 रुपये कीमत की विधि पुस्तकें दी जाएंगी। दूसरे स्थान के प्रतियोगी को 4000 रुपये की विधि पुस्तकें और तीसरे स्थान के प्रतियोगी को 3000 रुपये की विधि पुस्तकें दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार प्रस्तावित हैं। इसमें प्रत्येक विजेता को 2000 रुपये की विधि की पुस्तकें मिलेंगी(दैनिक जागरण,लखनऊ,27.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।