मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 जुलाई 2010

आईआईएम,रांची का उद्घाटन आज

आइआइएम (भारतीय प्रबंध संस्थान) रांची का उद्घाटन आज शाम साढ़े पांच बजे राज्यपाल एमओएच फाक करेंगे. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आइआइएम कोलकाता के निदेशक प्रो शेखर चौधरी रांची पहुंच गये हैं. रांची पहुंचते ही उन्होंने आइआइएम रांची के अधिकारियों के साथ बैठक की. इससे पूर्व उन्होंने संस्थान का निरीक्षण किया, पूरी व्यवस्था को देखा. व्यवस्था को उन्होंने संतोषजनक बताया है. उनके साथ आइआइएम रांची के ओएसडी राजेश ई पात्रो भी उपस्थित थे.

अब तक कुल 56 विद्यार्थी अपना नामांकन करा चुके हैं. आइआइएम रांची के ओएसडी राजेश ई पात्रो ने जानकारी दी है कि क्लासेज 7 जुलाई से आरंभ होगी. उदघाटन समारोह में राज्यपाल के सलाहकार विल्फ्रेड लकड़ा, मुख्य सचिव एके सिंह, मानव संसाधन विभाग की सचिव मृदुला सिन्हा, बोर्ड ऑफ गवनर्स के अध्यक्ष आरसी भार्गव, आइआइएम कोलकाता के प्रो बीबी चक्रवर्ती समेत कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे. पद्मश्री विश्वमोहन भट्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे.

किन-किन विषयों की पढ़ाई होगीआइआइएम रांची में पीजीपीएम का कोर्स होगा. इसमें कुल15 विषयों की पढ़ाई होगी. इनमें बिहेवोरियल साइंस, इकोनॉमिक्स, एकाउंटिंग, फाइनांस, लीगल, मार्केटिंग, मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम, स्टैस्टिक्स, कम्यूनिकेशन, स्ट्रैटिजिक मैनेजमेंट, ऐथक्स, सोशियोलॉजी एंड पब्लिक पॉलिसी, ऑपरेशन मैनेजमेंट, डिसीजन एनालेसिस व ह्यूमन रिसोर्स शामिल है.48 विद्यार्थियों ने रिपोर्टिग की हैआइआइएम रांची में कुल 56 विद्यार्थियों ने अपना निबंधन कराया है.

इनमें से 27 विद्यार्थी सामान्य जाति के हैं. जबकि ओबीसी कोटि के 15, एससी वर्ग से आठ और एसटी कोटि से चार छात्र शामिल हैं. इनमें से 48 विद्यार्थियों ने प्रबंधन को रिपोर्टिग कर दी है. इसकी पुष्टि आइआइएम रांची के ओएसडी राजेश इ पात्रो ने की.ऑडियो-विजुअल होंगे क्लासआइआइएम रांची में फिलहाल विजिटिंग फैकल्टी ही क्लास लेंगे. ये सारे कोलकाता के होंगे. यही नहीं कुछ फैकल्टी बाहर से भी आयेंगे. विषय के हिसाब से क्लासेज लिये जायेंगे. सभी क्लासेज ऑडियो-विजुअल होंगे(प्रभात खबर,रांची,6.7.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।