डीयू की थर्ड कट ऑफ लिस्ट में बीकॉम ऑनर्स कोर्स में सरप्राइज फैक्टर देखने को मिला है। एक तरफ जहां कई टॉप कॉलेजों में अभी भी बीकॉम ऑनर्स के एडमिशन ओपन हैं, वहीं ऐसे कॉलेज भी हैं जिन्होंने सेकंड कट ऑफ लिस्ट में एडमिशन क्लोज्ड का बोर्ड लगा दिया था लेकिन थर्ड लिस्ट में एडमिशन री-ओपन कर दिए।
कैंपस कॉलेजों में रामजस कॉलेज, हिंदू कॉलेज, खालसा कॉलेज, हंसराज कॉलेज में पॉपुलर बीकॉम ऑनर्स कोर्स में एडमिशन के रास्ते खुले हुए हैं, वहीं श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में ओबीसी कैंडिडेट के लिए कट ऑफ में 0.25 की कमी की गई है। साउथ कैंपस में भी बीकॉम ऑनर्स कोर्स जीसस एंड मेरी, लेडी श्रीराम कॉलेज जैसे टॉप कॉलेजों में ओपन है। वहीं इकनॉमिक्स ऑनर्स कोर्स में ज्यादातर कॉलेजों में सीटें फुल हो गई हैं। ओबीसी के लिए अभी भी ऑप्शंस की कमी नहीं है।
खास बात यह है कि रामजस कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स की सेकंड कट ऑफ लिस्ट नहीं निकाली थी। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद प्रसाद ने बताया कि काफी स्टूडेंट्स ने अपने एडमिशन कैंसल करवा लिए, ऐसे में कॉलेज को एडमिशन री-ओपन करने पड़े हैं। रामजस कॉलेज में र्फस्ट कट ऑफ में एक पर्सेंट डाउन करके थर्ड कट ऑफ लिस्ट आई है। बीकॉम कोर्स की कट ऑफ में भी 0.75 पर्सेंट की गिरावट की गई है। रामजस कॉलेज ने बीए प्रोग्राम की भी सेकंड कट ऑफ नहीं निकाली थी लेकिन अब इस कोर्स में एडमिशन फिर से हो सकेंगे।
लेडी श्री राम कॉलेज ने भी बीकॉम ऑनर्स री-ओपन किया है। यहां पर सेकंड लिस्ट में जनरल कैटिगरी के लिए एडमिशन क्लोज्ड थे लेकिन थर्ड लिस्ट में जनरल कैटिगरी के स्टूडेंट्स को बीकॉम ऑनर्स में 94.50 पर एडमिशन मिल सकेगा। इस कॉलेज ने र्फस्ट कट ऑफ से 0.50 की कमी करके थर्ड कट ऑफ जारी की है। हिंदू कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ में 0.25 की कमी की है और अब थर्ड लिस्ट 94.5-98 जारी की है। हंसराज कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन ओपन तो रखे हैं लेकिन थर्ड लिस्ट भी सेकंड की तरह ही 94.75-96.75 रखी है। खालसा कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ में 0.25 की कमी करके 93.25 तय की है(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,30.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।