उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में हो रही देरी के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए निर्धारित तारीख को बढ़ाना पड़ा है।
यूनिवर्सिटी के कुलपति आर. सी. सोबती ने शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यूनिवर्सिटी ने 2009-10 के शैक्षिक सत्र के सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए 20 जून की समयसीमा निर्धारित की थी।
बाद में यूनिवर्सिटी ने इस समयसीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया लेकिन तब भी कुछ पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा सके। यूनिवर्सिटी को अभी यह घोषणा करना है कि सभी परीक्षा परिणाम कब तक घोषित होंगे।
सोबती ने 'पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स असोसिएशन' (पीयूटीए) से इस दिशा में तेजी से काम करने के लिए शिक्षकों पर दबाव बनाने को कहा है।
सोबती ने कहा कि उन्होंने पीयूटीए के अध्यक्ष और सचिव से शिक्षकों पर मूल्यांकल जल्दी करने के लिए दबाव बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी।
पीयूटीए के अध्यक्ष मंजित सिंह ने कहा कि यह पीयूटीए की जिम्मेदारी नहीं है और वह इस मामले में दखल नहीं देंगे(नवभारत टाइम्स,चंडीगढ़,1,7,2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।