मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

बिहार में पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता चार हजार रूपये

बिहार में,वर्दी भत्ते के रूप में पुलिस कर्मियों को अब चार हजार रुपये मिलेंगे ताकि वे अपने नाप की वर्दी पहन सकें। इससे बिहार पुलिस भी सेन्ट्रल पुलिस की तरह चुस्त दुरुस्त व स्मार्ट दिखेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि प्रदेश के पुलिस तंत्र और जवानों की दशा सुधारने का प्रयास तो उन्होंने किया परन्तु कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण वह अपेक्षित मुकाम तक नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में जवानों की भारी कमी है इसके लिए प्रति वर्ष बहाली की प्रक्रिया चलनी चाहिए परन्तु दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका है। बहाली की प्रक्रिया शुरू होते ही अड़ंगे लगने शुरू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उसे निभाने के लिये कई चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। हमारे राज्य में एक लाख की आबादी पर करीब 70 पुलिस कर्मी हैंजबकि राष्ट्रीय आंकड़े के अनुसार एक लाख पर 124 पुलिस बल के जवान होने चाहिए। पुलिस को छह महीने के लिये विराम भत्ता पूरी दर पर मिलेगा। प्रति वर्ष 25 लाख की राशि पुलिस सहायता कोष में दी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।