मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

सैनिक छोड़ रहे हैं नौकरी

घरेलू समस्याओं, दूर दराज इलाकों में तैनाती, लंबे समय तक परिवार से दूरी जैसे कई कारणों से इस साल अब तक अर्धसैनिक बलों के 9,000 कर्मी नौकरी छोड़ गए। गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से सबसे अधिक 3,522 कर्मियों ने नौकरी छोड़ी। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के 3,000 और सीआईएसएफ के 1,417 कर्मियों ने सेवा से त्यागपत्र दिया। माकन ने लोक सभा में बताया कि घरेलू समस्याएं, दूर दराज इलाकों में तैनाती, लंबे समय तक परिवार से दूरी आदि नौकरी छोड़ने के मुख्य कारणों में हैं। उन्होंने बताया कि अन्य कारणों में गलत कार्यो का दंड मिलने का भय, बेहतर वैकल्पिक रोजगार के अवसर आदि भी हैं। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों के कर्मियों में नौकरी छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं(दैनिक जागरण,राष्ट्रीय संस्करण,28.7.2010)।

1 टिप्पणी:

  1. इसका एक कारण,भ्रष्टाचार तथा उच्च पदों पर बैठे लोगों में न्यायसंगत व तर्कसंगत व्यवहार की जगह तानाशाही व्यवहार का होना भी है ,जिसे गृहमंत्रालय छुपाने का प्रयास करता है क्योकि स्वयं इस मंत्रालय को भी भ्रष्टाचार का गंभीर रोग है और महा भ्रष्ट लोग इस मंत्रालय में हैं जिनको इस मंत्रालय से बाहर किया जाना चाहिए |

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।