मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

बिहारःसरकारी विद्यालयों में अब टीसी जरूरी नहीं

प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब सरकारी विद्यालयों में वे कभी भी बिना टीसी के नामांकन ले सकते हैं। पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं में नामांकन के सभी अवरोध दूर कर दिये गये हैं। विद्या के मंदिर से अब कोई भी छात्र निराश नहीं लौटेगा। इसके लिए राजधानी के विद्यालयों में विशेष व्यवस्था की गयी है। विशेष नामांकन लेने के लिए सभी प्राचार्यो को निर्देश दिये गये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि हाई स्कूलों में नामांकन में आने वाले सारे अवरोध दूर कर दिये गये हैं। अब कोई भी छात्र कभी भी किसी भी विद्यालय में नामांकन करा सकता है। पहले आठवीं कक्षा में नामांकन कराने में छात्रों को काफी परेशानी होती थी। इसके लिए कई नियम आड़े आते थे लेकिन अब सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया है। नये कानून से छात्रों को काफी राहत मिली है। अब वे बिना टीसी के ही सरकारी विद्यालयों में नामांकन करा सकते हैं। नामांकन लेने वाले छात्रों की योग्यता का मूल्यांकन कर शिक्षक तय करेंगे कि छात्र का नामांकन किस कक्षा में लिया जा सकता है(दैनिक जागरण,पटना,28.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।