मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

आईपी में बीटेक जनरल की काउंसलिंग शुरू

आईपी विश्वविद्यालय में बीटेक जनरल की काउंसलिंग कल से शुरू हुई। बीटेक के छात्रों की काउंसलिंग 16 अगस्त तक चलेगी। जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है वह इस काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकते है। आईपी के प्रवक्ता नलिनी रंजन सिंह ने बताया कि पहली काउंसलिग में महाराजा अग्रसेन इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी और एमेटी भाग नहीं लेगे।

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईजीआईटी) में नए शैक्षिक सत्र से एक नया कोर्स इंफरेमेशन टेक्नोलॉजी शुरू करना जा रहा है। इसके शामिल होने से आईजीआईटी में इंजीनियरिंग कोर्स की संख्या चार हो जाएगी। आईजीआईटी की प्रधानाचार्य नुपूर प्रकाश ने बताया कि इस सत्र में आईजीआईटी से छात्राएं इंफरेमेशन टेक्नोलॉजी का कोर्स भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में आईटी रोजगार का सबसे प्रमुख क्षेत्र बनकर उभरा है(हिंदुस्तान,दिल्ली,27.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।