संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्रों के आउट होने का सिलसिला लगातार जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुका है। बुधवार की देर रात शास्त्री प्रथम वर्ष का ख वर्ग हिंदी साहित्य, सप्तम प्रश्नपत्र लीक हो गया।
पहले की तरह बुधवार की रात लगभग 11 बजे समाचार पत्र कार्यालय के लेटर बाक्स में यह प्रश्नपत्र डाला गया मिला। इस प्रश्नपत्र की परीक्षा गुरुवार को होनी निर्धारित है। मालूम हो कि इसके पूर्व तीन दिन प्रश्नपत्र आउट हो चुके हैं। 25 मई को शास्त्री के पर्चे आउट होने के बाद 28 मई से लगातार यह सिलसिला जारी है। कुलपति बी. कुटुंब शास्त्री ने इसे विश्वविद्यालय के ही कुछ व्यक्तियों की करामात बताया है। उनका कहना है कि यह पेपर केवल समाचार पत्र कार्यालयों में ही भेजे जाते हैं, ताकि समाचार प्रकाशित कराकर विश्वविद्यालय को बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि पेपर आउट होने के बावजूद अब कोई परीक्षाएं निरस्त नहीं की जाएंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा समिति की बैठक में ही कोई निर्णय होगा(अमर उजाला,वाराणसी,1.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।