स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने २४५ पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। कवर्धा व रायगढ़ के बीएससी नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य से लेकर चपरासी तक के १२८ पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए ११७ पद भरे जाएंगे।
राज्य शासन ने कवर्धा और रायगढ़ के ५०-५० सीटर बीएससी नर्सिंग कॉलेज में विभागीय भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कॉलेजों के लिए ६४-६४ विभागीय पद भरे जाएंगे। इसमें प्राचार्य, प्रशासकीय अधिकारी, स्टेनोग्राफ और टाइपिस्ट के दो-दो, प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक के २८, लेक्चरर के १८, सहायक लेक्चरर या डिमांस्ट्रेटर ३४, लैब टेक्नीशियन, वाहन चालक, चौकीदार, स्वीपर के चार-चार, सहायक ग्रेड-३ के आठ , चपरासी व अटेंडेंट के १२ पद शामिल हैं। राजनांदगॉंव के गण्डई, रायगढ़ के कापू और दुर्ग के पाटन विकासखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना है। इसके लिए शासन ने विभिन्न पदों पर भर्ती को हरी झंडी दी है। खंड चिकित्सा अधिकारी, पीजीएमओ निश्चेतना, नर्सिंग सिस्टर, बीईई, लेखापाल, डाटा इंट्री ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन, पर्यवेक्षक, नॉन मेडिकल सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू महिला व पुरूष के तीन-तीन, मेडिसीन, सर्जन, स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञ के १२, सहायक शल्य चिकित्सक, एलएचवी, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर के छह-छह और स्टॉफ नर्स के नौ पदों पर भर्ती होगी(नई दुनिया,रायपुर,26.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।