मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 जुलाई 2010

झारखंड सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की चौथी सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन जनवरी 2011 में होगा। इस परीक्षा में 219 पदों के लिए नियुक्ति की जाएगी। आयोग की ओर से संभावित तिथि आठ से 15 जनवरी घोषित की गई है। इन पदों के लिए जेपीएससी ने 31 जुलाई तक आवेदन मांगें हैं। प्रारंभिक परीक्षा में प्रथम पत्र सामान्य ज्ञान व द्वितीय पत्र वैकल्पिक विषय के होंगे। सामान्य ज्ञान 100 अंक व वैकल्पित विषय 200 अंक के होंगे।

किन किन पदों के लिए होगी परीक्षा

झारखंड प्रशासनिक सेवा -106

झारखंड आरक्षी सेवा -64

झारखंड सूचना सेवा-20

झारखंड निबंधन सेवा-05

झारखंड सहकारिता सेवा -24

तीसरी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू

झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई तीसरी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आज से साक्षात्कार लिया जा रहा है। इसमें लगभग 750 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। इंटरव्यू के लिए तीन बोर्ड बनाए गए हैं। यह साक्षात्कार दस दिनों तक चलेगा(अनिमेष नचिकेता,दैनिक भास्कर,रांची,1.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।