राजस्थान लोक सेवा आयोग अब हर साल आरएएस व अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष महेंद्र लाल कुमावत ने दी। इस साल 29 सितम्बर को 772 पदों के लिए प्री. परीक्षा होगी।
कुमावत ने बताया कि हर साल आरएएस व अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती के सम्बंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। हर साल जुलाई में आवेदन, सितम्बर- अक्टूबर में प्री. परीक्षा तथा दिसम्बर-जनवरी में मुख्य परीक्षा होगी। आयोग 16 महीने में चयन प्रक्रिया पूरी कर लेगा। तय की गई तिथियों में न तो यूपीएससी और न ही कॉलेजों की परीक्षा होती है। आयोग ने इस परीक्षा से केंद्रीयकृत मूल्यांकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय किया है। मुख्य परीक्षा शुरू होने के अगले दिन से ही विषयों की कॉपी जांच शुरू होने से परिणाम जल्दी आएगा।
4 पद एसबीसी के
राज्य सरकार की ओर से एसबीसी(विशेष पिछडा वर्ग) को मिलने वाले आरक्षण की व्यवस्था के अनुसार गुर्जर, रेबारी तथा अन्य जातियों को ओबीसी वाला फार्म ही भरना होगा। इसमें एसबीसी का अलग कॉलम रखा गया है। किसी भी भर्ती में प्रत्येक 96 पदों के बाद एक पद एसबीसी का है। वाणिज्य कर विभाग में राज्य सेवा के 121 पद हैं यानी इसमें एसबीसी को एक पद मिलेगा। इसी तरह वाणिज्य कर विभाग में अधीनस्थ सेवाओं के 300 पद हैं यानी इसमें एसबीसी को 3 पद मिलेंगे।
ये परीक्षा शुल्क से मुक्त
सचिव हेमंत शेष ने बताया कि आरएएस भर्ती आवेदन के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति तथा शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क नहीं देना है। उन्हें सिर्फ फार्म की मूल कीमत 50 रूपए चुकानी होगी। सामान्य श्रेणी को दो सौ रूपए परीक्षा शुल्क तथा ओबीसी व एसबीसी को सौ रूपए परीक्षा शुल्क देना होगा।
इन्हें होगी अनुमति
न्यूनतम अर्हता स्नातक या समकक्ष स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा से पूर्व स्नातक होने का प्रमाण देना होगा।1 जनवरी 2011 को 21 से 35 वर्ष तक आयु सीमा वाले अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।गत परीक्षा की आयु गणना की दृष्टि से पात्रों को ऊपरी आयु सीमा में छूट एस.सी, एस.टी, ओबीसी, एसबीसी तथा महिलाओं सहित अन्य अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी(राजस्थान पत्रिका,अजमेर,1.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।