चौधरी चरण सिंह विवि,मेरठ से सम्बद्ध कालेजों के लिए हुई एमएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। एमएड सत्र-09-10 की प्रवेश परीक्षा गत 25 अप्रैल को मेरठ समेत कुल 7 केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा के लिए कुल 4026 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था इनमें से 199 के फार्म निरस्त कर दिये गये थे। एमएड प्रवेश परीक्षा समन्वयक डा. जेएस भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही विवि की वेबसाइट पर टेस्ट स्कोर और एकेडमिक डाल दिया गया है। काउंसलिंग की तिथि बाद में घोषित की जायेगी।यदि किसी अभ्यर्थी के एकेडमिक स्कोर में कोई त्रुटि हो तो वह 12 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा प्रभारी एससी पिपलानी के कार्यालय में प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अतिरिक्त अंकों के लिए अब कोई प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा। काउंसलिंग को अलग से बुलावा नहीं भेजा जायेगा(दैनिक जागरण,मेरठ,6.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।