विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दिल्ली विश्वविद्यालय में लागू किए गए सेमेस्टर सिस्टम की तारीफ की। यूजीसी का कहना है कि सेमेस्टर सिस्टम शैक्षिक सुधार के लिहाज से जरूरी है और इसका फायदा मिलेगा।
यूजीसी के चेयरमैन सुखदेव थोराट ने कहा कि डीयू के सेमेस्टर सिस्टम के कदम की हम सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सुधार के लिहाज से सेमेस्टर सिस्टम महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। हमने डीयू को सेमेस्टर सिस्टम के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सुधार के लिए यूजीसी को कई विश्वविद्यालयों से सकारात्मक उत्तर मिला है जिसमें राज्य और केंद्र के विश्वविद्यालय शामिल है।
सालाना माध्यम से सेमेस्टर सिस्टम में आना, ग्रेडिंग सिस्टम, कांप्रिहेंसिव आकलन और अन्य परीक्षा सुधार, शैक्षिक सुधारों का पैकेज है।
इस मामले पर डीयू के वाइस चांसलर का कहना है कि यूजीसी के शैक्षिक सुधार पर उठाए गए कदम सराहनीय है। यूजीसी शिक्षा क्षेत्र को बदलने में लगी है। सेमेस्टर सिस्टम छात्रों के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि यूजीसी द्वारा उठाए गए कुछ कदम जैसे कि पीएचडी छात्रों को स्कॉलरशिप, क्रेडिट सिस्टम, सेमेस्टर सिस्टम मौजूदा दौर में आवश्यक है(हिंदुस्तान,दिल्ली,30.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।