देशबंधु कॉलेज (सांध्य) के प्रिंसिपल डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज को दूसरी कट ऑफ के आधार पर दाखिले में छात्रों में जबर्दस्त उत्साह मिल रहा है। इस सूची में अधिकाधिक छात्र बीकॉम ऑनर्स और बीकॉम प्रोगाम में दाखिले ले रहे हैं। अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम प्रोगाम में 277 और बीकॉम ऑनर्स में 123 सीटें हैं। स्टूडेंट्स का इतना अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है कि हमें तय सीटों से अधिक सीट पर दाखिला करना पड़ रहा है। डॉ एसपी अग्रवाल का कहना है कि उनके कॉलेज में बीकॉम कोर्सेज की शायद ही तीसरी कट ऑफ आए। वहीं जाकिर हुसैन ईवनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसए हामिदीन ने बताया कि कॉलेज में आर्ट्स कोर्सेज को छोड़कर कॉमर्स कोर्सेज में दाखिले को लेकर स्टूडेंट्स का अच्छा रेस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। उनके कॉलेज में सेकंड कट ऑफ में बीकॉम के कोर्से में अधिक से अधिक छात्र दाखिले ले रहे हैं। कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स और बीकॉम प्रोग्राम में क्रमश: 40 और 110 सीटें हैं। कॉलेज के पास ज्यादातर छात्र इन सीटों में दाखिले के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं आर्ट्स के कोर्सेज में स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। उधर,श्याम लाल ईवनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जीपी अग्रवाल का कहना है दूसरी कट के बेस चल रही दाखिला प्रकिया में कॉलेज में छात्रों का बहुत अधिक रास आ रहा है। खास बात यह है कि कुछ समय पहले तक जहां अधिकतर छात्र अन्य किसी कॉलेज में एडमिशन न मिलने के बाद तीसरी या चौथी कट ऑफ में ही ईवनिंग कॉलेजों का रूख करते थे, लेकिन अब ज्यादातर छात्र सेकेंड कट ऑफ में ही इन कॉलेजों में जमकर दाखिला ले रहे हैं(हिंदुस्तान,दिल्ली,30.6.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।