मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 जुलाई 2010

डीयू में ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू

डीयू के कॉलेजों में नए छात्रों के लिए होने वाले ओरिएंटेशन प्रोगाम काफी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यही वह मौका होता है जब तमाम शिक्षक और सीनियर्स एक-दूसरे से रूबरू होते हैं।

आमतौर पर स्कूल की दहलीज पार कर उच्च शिक्षा में आए फ्रेशर्स के लिए कॉलेज के नियम कायदे और एकेडमिक माहौल बिल्कुल अंजान होते है। ऐसे में कॉलेजों के इन ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रिंसिपल और शिक्षकों द्वारा सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। इसके अलावा छात्रों को रैगिंग के बारे में भी जागरूक किया जात है। फ्रेशर्स को यह भी बताया जाता है कि किस समस्या के लिए किस अधिकारी से संपर्क किया जाए।

देशबंधु कॉलेज (ईवनिंग) के पिं्रसिपल डॉ म्एसपी अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज मं आेरिएंटेशन प्रोगाम नए सत्र के पहले दिन यानी 21 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम दो दिन चलेगा। पहले दिन जनरल ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलेगा और दूसरे दिन विभागीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा।

उनका कहना है कि हर नए छात्र को कॉलेजों के ओरिएंटेशन प्रोगाम में शामिल होना चाहिए, क्योंकि पहले दिन प्रिंसिपल और शिक्षक कॉलेज के बारे में ऐसी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है, जो उन्हें सालभर तक नहीं मिल पाती। इस प्रोगाम में रैगिंग के अलावा पूरे एकेडमिक कलेंडर के बारे में जानकारी दी जाती है। अपने सीनयर्स के साथ कैसे बर्ताव किया जाए आदि के बारे में भी नए छात्रों को बताया जाता है। वहीं, श्रंद्घानंद कॉलेज में भी आेरिएंटेशन प्रोगाम 21 जुलाई को हो रहा है।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कुंद्रा ने बताया कि इन प्रोगामों में अन्य जानकारियों के अलावा पढ़ाई के साथ-साथ बाकी गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए नए छात्रों को प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोगाम में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाता है ताकि वे भी कॉलेज के नियमों कायदों से रूबरू हो सके।

नए छात्रों को यह भी बताया जाता है कि रैगिंग की घटना बिल्कुल न सहें और तुरंत इस बात की जानकारी कॉलेज अधिकारियों को दें। दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके गर्ग ने बताया कि उनके कॉलेज में मंगलवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। उधर, हंसराज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीके वात्रा का कहना है कि ओरिएंटेशन प्रोगाम में उन मशहूर हस्तियों के बारे में भी जानकारी दी जाती है, जो कॉलेज से पढ़कर निकले हैं।

इसके पीछे मकसद फ्रेशर्स को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना भी है। उन्होने बताया कि हमारे कॉलेज से मशहूर अभिनेता शाहरूख खान,अनुराग कश्यप, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने अपनी पढ़ाई पूरी की है।

भारती महाविद्यालय की प्राचार्य प्रमोदिनी वर्मा ने बताया कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम तीन दिन चलेगा और ये 21 से शुरू होगा। संख्या अधिक होने के कारण तीन वर्गो में बांटकर ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया जाएगा। इक्वल अपॉच्युनिटी सेल की निशा सिंह ने बताया कि आज विकलांग छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया जाएगा और उन्हें विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी(हिंदुस्तान,दिल्ली,19.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।