चंडीगढ़ शहर के कॉलेजों में सबसे ज्यादा डिमांड वाली कॉमर्स की 4400 सीटों के लिए इस बार भी जबर्दस्त कंपीटिशन है। बीकॉम फस्र्ट ईयर के लिए पीयू में शुरू हुई सेट्रलाइज्ड काउंसिलिंग के पहले दिन सोमवार को शहर के चार कॉलेजों में इस कोर्स की सारी सीटें भर गईं। यूनिवर्सिटी के जिमनेजियम हॉल में काउंसिलिंग के लिए स्टूडेंट सुबह साढ़े आठ बजे ही पहुंच चुके थे।
पहले दिन चंडीगढ़ पूल में चंडीगढ़ से ही 12वीं करने वाले स्टूडेंट्स को काउंसिलिंग हुई। शाम तक काउंसिलिंग पूरी होने से पहले ही एसडी कॉलेज सेक्टर 32, एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर 36, डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 और जीसीजी कॉलेज में बीकॉम की सभी सीटें भर गईं।
एसडी कॉलेज की 171 सीटों के लिए 111.4 से 102.2 मार्क रेंज वाले स्टूडेंट्स को एडमिशन मिली। फाइनल कटऑफ 259 रैंक रही। एमसीएम डीएवी कॉलेज की 128 सीटों के लिए 110.4 से 93.6 मार्क रेंज वालों की एडमिशन हुई। यहां कटऑफ 707 रैंक रही।
डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 की 171 सीटों के लिए 108.4 से 93.0 मार्क परसेंटेज वाले छात्रों को एडमिशन मिली। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स, सेक्टर 11 की 87 सीटों के लिए 108.4 से 93.0 मार्क परसेंटेज वाले स्टूडेंट्स को दाखिला मिला। देव समाज कॉलेज की भी सभी सीटें पहले ही दिन भर गईं।
बीकॉम सेंट्रलाइज्ड एडमिशन कमेटी के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि छात्र वेबसाइट से भी काउंसिलिंग संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। काउंसिलिंग मंगलवार को भी होगी।
बिजली जाने से हुई परेशानी : यह काउंसिलिंग ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर हो रही है। सोमवार को बार-बार बिजली जाने से काउंसिलिंग प्रक्रिया भी रुकती रही। बारिश की वजह से भी स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को परेशानी हुई(दैनिक भास्कर,चंडीगढ़,6.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।