भारतीय धोबी महासंघ की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची में संपन्न हुई। बैठक में देश के 18 राज्यों से 150 सदस्यों ने भाग लिया। श्याम रजक ने कहा कि आजादी के 63 साल बाद भी धोबी जाति को 11 राज्यों एवं चार केंद्र शासित प्रदेशों में अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिला है। इससे उन राज्यों में हमारा आर्थिक, शैक्षणिक व राजनीतिक स्थिति दयनीय है। वहां अजा का दर्जा देने की मांग की गई है। जिन 17 राज्यों में आरक्षण मिला है, वहां कुछ विकास हुआ है। बैठक में धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र नाथ बैठा, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार बैठा, उपाध्यक्ष बीएल बैसेंतरी, शारदा देवी, वृजमोहन राम, सुरेश कनौजिया, अशोक रजक व संतू बैठा मौजूद थे(दैनिक जागरण,रांची,5.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।