मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 जुलाई 2010

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑनलाइन हुए

चौधरी चरण सिंह (सीसीएस) विश्वविद्यालय के कॉलेजों के स्टाफ को मुख्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है। विश्वविद्यालय व कॉलेजों के बीच जानकारी का आदान-प्रदान कॉलेज लॉगइन से होगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों को एक लॉगइन (यूजर नेम व पास वर्ड) दिया जा रहा है। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) की तरह सीसीएस विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के लिए लॉगइन सिस्टम शुरू कर दिया है। इसके बाद कॉलेजों के लिए सभी दिशा निर्देश लॉगइन पर ही मिलेंगे। कॉलेज भी संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय को लॉगइन से भेज सकते हैं। दरअसल अभी विश्वविद्यालय के सभी दिशा-निर्देश डाक के माध्यम से कॉलेजों को भेजे जाते हैं। कई बार डाक के विलंब के कारण दिशा-निर्देश कॉलेज पहुंचने में इतना समय लगा जाता है कि उनका कोई मतलब नहीं रह जाता। यही हाल कॉलेजों का भी है। हर छोटे-छोटे काम के लिए कॉलेजों को कर्मचारी को विश्वविद्यालय भेजना पड़ता है। कई बार एक दिन में काम भी नहीं हो पता इसलिए कर्मचारी को लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन समस्याओं से कॉलेजों को निजात मिल गई है(दैनिक जागरण,दिल्ली,5.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।