मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जुलाई 2010

मेरठ कालेज में एलएलबी में प्रवेश आज से

मेरठ कालेज में सत्र-10-11 के लिए एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्रवेश 28 से लेकर 31 जुलाई तक होगें। प्राचार्य डा. एनपी सिंह ने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया दोपहर ढाई बजे से लेकर सांय छह बजे तक चलेगी। साथ ही तीन काउंटरों पर यह प्रवेश होंगे। एलएलबी प्रथम के छात्र-छात्राएं कालेज के पुस्तकालय काउंटर पर, द्वितीय वर्ष के कक्ष संख्या 67 विधि विभाग तथा तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं कक्ष संख्या 68 विधि विभाग में प्रवेश ले सकते हैं। इसके साथ ही कालेज ने एलएलएम प्रथम वर्ष की प्रथम प्रतीक्षा सूची व एलएलबी प्रथम की प्रथम योग्यता/वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी है। यह कालेज की वेबसाईट पर भी है। एलएलबी प्रथम वर्ष के प्रवेश 28 से लेकर 31 जुलाई तक पुस्तकालय काउंटर पर किये जायेंगे। एलएलएम के प्रवेश विधि विभग में किये जायेंगे। डा. सिंह ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष की कट ऑफ छात्र-छात्राओं की संयुक्त सामान्य 61.82, ओबीसी 53.25, एससी 48.33 व एसटी 47.58 है। जबकि छात्राओं की ओबीसी की 52.17 व एससी की 46.67 है। वहीं एलएलएम की प्रथम प्रतीक्षा सूची का कट आफ सामान्य वर्ग 64.68, ओबीसी 64.25 व एससी 60.75 है। कालेज के प्रेस प्रवक्ता विनय कुमार ने बताया कि कालेज ने बीएससी सांख्यिकी की मेरिट भी जारी कर दी है। इसके प्रवेश भी 28 जुलाई से ही शुरू होंगे। उधर, आरजी कालेज की प्राचार्या डा. सीमा जैन ने बताया कि जिन छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने के लिए पंजीकरण कराया था। साथ ही सामान्य, ओबीसी या एससी वर्ग में उनके अंक 60 प्रतिशत या उससे अधिक थे। साथ ही उनके नाम कालेज की मेरिट लिस्ट में थे। यदि वह प्रवेश नहीं ले पायी हैं तो वह 30 व 31 जुलाई को प्रवेश ले सकती हैं(दैनिक जागरण,मेरठ,28.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।