मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 जुलाई 2010

लखनऊ विश्वविद्यालय की बी-कॉम की कटआफ सूची जारी

कल देर रात लखनऊ विश्वविद्यालय में बीकाम में प्रवेश के लिए कटआफ जारी कर दिया गया। ओपेन सेलेक्टेड में सीबीएसई के विद्यार्थियों का कटआफ 84.60 फीसदी, आईएससी बोर्ड का 85.33 फीसदी और यूपी बोर्ड का कटआफ 78.80 फीसदी है। ओबीसी सेलेक्टेड में सीबीएसई का 78.40 फीसदी, आईएससी का 79.00 फीसदी और यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों का कटआफ 74.80 फीसदी है। अनुसूचित जाति के सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों का कटआफ 71.60 फीसदी, आईएससी का 76.33 फीसदी और यूपी बोर्ड का 68.40 फीसदी है। वहीं अनुसूचित जनजाति सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों का कटआफ 68.20 फीसदी, आईएससी बोर्ड का 69.60 फीसदी और यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए कटआफ 65.20 फीसदी है। विस्तृत जानकारी लविवि की वेबसाइट 222.द्यद्मश्रह्वठ्ठद्ब1.ड्डष्.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है। प्रवेश के मुख्य समन्वयक प्रो.पद्मकान्त ने बताया कि बीएससी बायोलाजी की मेरिट जारी कर दी गई है। सम्पूर्ण मेरिट सूची इंटरनेट पर जारी कर दी गई है। मेरिट की गणना सम्पूर्ण पूर्णाक और प्राप्तांक के आधार पर की गई है। यदि कोई विसंगति है तो 9005754180, 9235108124, 9918385151 और 9506949023 पर सूचना देकर इसे दूर करा सकते हैं(दैनिक जागरण,लखनऊ,1.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।