मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

27 जुलाई 2010

यूपीःनौवीं व ग्यारहवीं में पंजीकरण एक अक्टूबर तक

कक्षा नौ और ग्यारह के छात्रों का पंजीकरण एक अक्टूबर तक किया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में अपनी समय सारिणी जारी कर दी है। इस समय सारिणी के अनुसार अब इन कक्षाओं में छात्रों का प्रवेश 31 जुलाई तक लिया जा सकेगा। परिषद की सचिव श्रीमती प्रभा त्रिपाठी ने बताया कि कम्पार्टमेन्ट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को कक्षा 11 में प्रवेश देने के लिए विद्यालयों को अलग से समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के परिणाम 31 जुलाई को घोषित होने हैं। अन्य छात्रों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 31 जुलाई तक समाप्त कर लेनी है(दैनिक जागरण,गोरखपुर,27.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।