दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सम्बद्ध महाविद्यालय शान्ति सशक्तिकरण महाविद्यालय सिधुआपार बड़हलगंज के बी.ए. भाग दो के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रशानिक भवन पर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि प्रशासन से मांग किया कि दर्शन शास्त्र के दोनों प्रश्नपत्रों में शून्य अंक पाने वाले विद्यार्थियों की कापियां किसी बाहरी शिक्षक से जांच करायी जाए। जिससे हमारे साथ न्याय हो सकें। यदि विवि प्रशासन अविलंब कोई निर्णय नहीं लेता है तो छात्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विवि की होगी। सोमवार को सुबह 11 बजे से बड़ी संख्या में छात्र प्रशानिक भवन पर एकत्रित हुए और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि इस आशय की जानकारी इसके पहले लिखित रुप से कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को दिया जा चुका है। परीक्षा परिणाम आये काफी दिन हो गया(दैनिक जागरण,गोरखपुर,27.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।