प्रख्यात भाषाविद तथा रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति डा. जयदेव सिंह का अमेरिका में निधन हो गया। उनके निधन पर एमडीयू कुलपति डा. आरपी हुड्डा ने गहरा शोक प्रकट किया है।
डा. जयेदव सिंह अगस्त 1977 से अक्टूबर 1999 तक एमडीयू के प्रति कुलपति पद पर कार्यरत रहे। 95 वर्षीय डा. सिंह का जन्म 15 मई 1915 में गांव भगवतीपुर में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही की।
इसके बाद स्नातक की शिक्षा राजकीय कालेज रोहतक तथा स्नातकोत्तर की परीक्षा लाहौर से प्राप्त की। बांगड़ बोली पर पीएचडी उपाधि प्राप्त की। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में भाषा विज्ञान विभाग प्रारंभ करने में इनका योगदान रहा। इनकी पीएचडी थीसिस, एक डिसक्रिप्टीव ग्रामर ऑफ बांगड़ पुस्तक में हरियाणा की प्रस्तावित लिपि तथा कारक ने ख्याति अर्जित की।
वर्ष 2001 में उन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी तथा कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। उनके निधन पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त संस्कृत विषय के प्रोफेसर बलेदव सिंह, प्रो. राजेंद्र गौतम, प्रो. जगदीश शर्मा, रणबीर सिंह, राजकिशन नैन ने शोक प्रकट किया(दैनिक भास्कर,रोहतक,6.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।