नये शैक्षिक सत्र में आदर्श इंटरमीडिएट कालेज हाटा बाजार में प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण करने वाले डा. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिये अभिभावकों को जागरूक करने की अपने तयीं अनूठी पहल की है। पिछले दो-तीन दिनों से वह सोमवार से विद्यालय खुलने की सूचना प्रसारित करवा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने की खासतौर से अपील की है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इस पद के लिये चयनित डा. त्रिपाठी का अपनी इस कोशिश के बारे में कहना है कि शैक्षिक दृष्टि से अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्र के बच्चों के लिये बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के लिये वह यह सब कर रहे हैं। गणित विषय से एमएससी करने के बाद डाक्ट्रेट की उपाधि हासिल करने वाले डा. त्रिपाठी इसके पहले बीआरडी इंटर कालेज भाटपार में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कहा कि अगले सत्र में कालेज में इंटर स्तर पर साइंस की पढ़ाई शुरू करना उनका लक्ष्य है। विद्यालय के प्रबंधक डा. शिव दत्त तिवारी ने युवा प्राधानाचार्य को बधाई दी है तथा उनकी कोशिशों को पूरा समर्थन देने का वायदा किया है(दैनिक जागरण,गोरखपुर,5.7.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।