मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 जुलाई 2010

बिहारःडीईपी परीक्षा के केंद्र बदले

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) के डीईपी पाठ्यक्रम के तहत पंजीकृत शिक्षामित्रों की जून, 2010 की सत्रांत परीक्षा 5 से 14 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक होगी। इग्नू के क्षेत्रीय समन्वयक डा. एएन त्रिपाठी ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे 5 जुलाई को भारत बंद को देखते हुए परीक्षा आरंभ होने के एक घंटा पहले ही केंद्र पर पहुंचने का प्रयास करें। सभी छात्रों को हॉल टिकट भेजे जा चुके हैं, जो इग्नू की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में इग्नू द्वारा निर्गत परिचय पत्र भी लाना अनिवार्य है। क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया कि शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की जारी हड़ताल के कारण कुछ परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन भी किए गए हैं। आएन कालेज (हाजीपुर) को बदलकर सीआरके कालेज (चौरसिया चौक, हाजीपुर), नालंदा कालेज (बिहारशरीफ) को नालंदा कालेज प्लस टू विद्यालय (बिहारशरीफ), केकेएम कालेज (जमुई) को जमुई हाई स्कूल प्लस टू इंटर कालेज तथा एसएस कालेज (जहानाबाद) को मुरलीधर हाई स्कूल (राजा बाजार, जहानाबाद) कर दिया गया है। इसके अलावा औरंगाबाद, जहानाबाद व नवादा के परीक्षार्थियों का केंद्र बुद्धा इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलोजी (गया) तथा पटना का केंद्र सीआरके कालेज, डा. रामबालक राय कालेज, एसएम इंटर कालेज व मिड्ल स्कूल, हाजीपुर किए गए हैं। वैशाली का केंद्र डीनोविली मिशन स्कूल, पटना तथा नालंदा का केंद्र आरकेडी कालेज, पटना होंगे। भोजपुर का केंद्र राज प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमराव एवं बक्सर का केंद्र जयप्रकाश कालेज, आरा होंगे। इसी तरह कैमूर के लिए रोहतास ला कालेज (सासाराम), भागलपुर का अद्वैता मिशन ट्रेनिंग कालेज (बौंसी, बांका), शेखपुरा का नालंदा प्लस टू विद्यालय (बिहारशरीफ), जमुई व मुंगेर के लिए आर लाल कालेज व पीबी उच्च विद्यालय (लखीसराय), लखीसराय का एसएई कालेज व जमुई इंटर कालेज (जमुई), रोहतास का बीभी कालेज व महिला कालेज (भभुआ), गया का मां कमला चंद्रिका टीटी कालेज व मुरलीधर हाई स्कूल (जहानाबाद) तथा बांका का मारवाड़ी कालेज, भागलपवुर केंद्र बनाए गए हैं(दैनिक जागरण,पटना,4.7.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।