कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद सोमवार से कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन प्रपत्र मिलना शुरू हो गया. पहले ही दिन पटना विवि के सायंस व बीएन कॉलेज में छात्रों की लंबी कतार लग देखी गयी. भीड़ की वजह से छात्रों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. एक छात्र को आवेदन जमा करने के लिए आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा. बीएन कॉलेज में पहले दिन स्नातक प्रथम खंड में नामांकन के लिए 200 व सायंस कॉलेज में 106 छात्रों ने आवेदन जमा किया.
फॉर्म भरने की ओखरी तिथि 28 अगस्त है. इसके बाद कॉलेजों द्वारा कट ऑफ माक्र्स जारी किया जायेगा. 18 तक कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. दोनों कॉलेजों में 20 सितंबर से नये सत्र की शुरुआत होगी. बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि हमने नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया है. 28 अगस्त के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे.
सायंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो काशीनाथ प्रसाद ने बताया कि इस बार नामांकन मिलते ही छात्रों को हॉस्टल आवंटित कर दिया जायेगा, ताकि उन्हें परेशानी न हो. 20 सितंबर से कॉलेज में स्नातक पार्ट वन की पढ़ाई शुरू हो जायेगी(प्रभात खबर,पटना,24.8.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।