राज्य कर्मचारी चयन आयोग 28 अगस्त, 2010 तक 34, 540 शिक्षकों की वरीयता सूची मानव संसाधन विकास को सौंप देगा. आयोग की अनुशंसा के आधार पर ही विभाग द्वारा सहायक शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति करायी जायेगी. 34,540 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसइ) की बैठक 27 अगस्त को बुलायी गयी है. विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि आयोग वरीयता सूची बनाने का कार्य तेजी से कर रहा है.
28 के पहले विभाग को सूची प्राप्त हो जायेगी. इसके बाद एक सप्ताह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट में आठ सितंबर को जवाब देना है. प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 34,540 पदों को बांट दिया गया है. पद बांटने की जिम्मेदारी डीएसइ को दी गयी थी. 27 की बैठक में विद्यालयवार पदों की सूची डीएसइ को लाने को कहा गया है. इसमें 70 हजार प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए डीएसइ को कहा गया है.
विभाग ने नौ से 14 अगस्त के बीच 70 हजार प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन का आदेश जारी किया था(प्रभात खबर,पटना,24.8.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।