आईपी यूनिवर्सिटी में मौजूदा सेशन से ही बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) का पांच साल का नया कोर्स शुरू हो रहा है। इस कोर्स में 50 सीटें होंगी, जिनमें से 42 सीटों पर एडमिशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए होगा। बाकी आठ सीटें सीबीएसई के एआईपीएमटी टेस्ट की मेरिट के बेस पर भरी जाएंगी। यह कोर्स ईएसआईसी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोहिणी में चलेगा।
आईपी यूनिवर्सिटी अपने कोटे की 42 सीटों के लिए जो एंट्रेंस टेस्ट कंडक्ट करेगी, उसमें वही स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने 11वीं व 12वीं क्लास दिल्ली के स्कूल से पास की हो। यानी इन सीटों पर दिल्ली के बाहर के स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं मिलेगा। स्टूडेंट्स पंजाब एंड सिंध बैंक की दिल्ली ब्रांचों से फॉर्म ले सकते हैं और 1 सितंबर तक अप्लाई किया जा सकता है। एंट्रेंस टेस्ट 12 सितंबर को होगा।
यूनिवर्सिटी के जॉइंट रजिस्ट्रार (ऐकडेमिक) कर्नल प्रदीप उपमन्यु ने बताया कि 15 सितंबर को एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट आउट कर दिया जाएगा और 19 सितंबर से र्फस्ट काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। 29 सितंबर से बीडीएस कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की क्लासेज शुरू हो जाएंगी। यह कोर्स पांच साल का है और इस कोर्स में ओबीसी कैटिगरी के स्टूडेंट्स के लिए भी सीटें रिजर्व की गई हैं। इस कोर्स में 12वीं पास स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं और उनके 50 पर्सेंट मार्क्स होने चाहिए। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में 50 पर्सेंट मार्क्स जरूरी हैं। टेस्ट तीन घंटे का होगा और इसमें 200 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग भी होगी(नभाटा,दिल्ली,22.8.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।