मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं के अभ्यास के लिए मॉकगुरु एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड एक इवेंट इंटेलीजेंस प्रीमियर लीग (आईपीएल २०१०) करवा रहा है। मॉकगुरु के टेस्ट का हिस्सा बनकर छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का आकलन कर सकते हैं। इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले छात्रों को नेशनल और स्टेट रैंकिंग भी दी जाएगी। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। मॉकगुरु के निदेशक आदिल अहमद ने बताया कि मॉकगुरु देशभर के १२० शहरों में यह टेस्ट सीरीज करवा रहा है। आईपीएल देश में अपनी तरह का पहला क्लासरूम टेस्ट सीरीज होगा जो छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल के मुकाम तक पहुंचने में मदद करेगा। २०२० रुपए फीस में आप आईआईटी-जी, १५१५ रुपए में एआईईईई और २०२० रुपए में एआईपीएमटी के टेस्ट दे सकते हैं। आईआई-जी के लिए मॉकगुरु के ६ टेस्ट होंगे और एआईपीएमटी और एआईईईई के लिए ८ टेस्ट होंगे। १२० शहरों में हो रहे इन टेस्ट केंद्रों की जानकारी जल्द ही मॉकगुरु की वेबसाइट www.mockguru.com में देखी जा सकती है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करते हैं इसी को देखते हुए आईपीएल में भी चार लाख से अधिक छात्रों के हिस्सा लेने की संभावना है। मॉकगुरु एक अलग ढंग आईआईटी, एआईपीएमटी और एआईईईई की तैयारी करवाएगा जो कि छात्रों, ट्यूटर और स्कूल शिक्षकों के लिए भी रोचक होगा।
यही नहीं मॉकगुरु में पंजीकरण करवाने के बाद छात्रों को फॉर्म, रिजल्ट और सभी प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही छात्रों को ऑनडिमांड टेस्ट देने का भी मौका मिलेगा। यह ऑन डिमांड टेस्ट ऑनलाइन होगा, इसमें छात्र ऑनलाइन ही अपने विषय को भेज सकते हैं जिसके अनुरूप उन्हें टेस्ट दिया जाएगा। टेस्ट की जांच कर इनके नतीजे भी दिए जाएंगे(मेट्रो रंग,नई दुनिया,दिल्ली,9.8.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।