देश के पंद्रह प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), आईटी बीएचयू व आईएसएम धनबाद में इंजीनियरिंग स्नातक में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2011 को आईआईटी कानपुर करायेगा। परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। आईआईटी कानपुर में शनिवार को हुई जॉइंट एडमिशन बोर्ड की बैठक में इसका फैसला हुआ। निदेशक डॉ संजय गोविंद धांडे ने बताया कि परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नियमानुसार आरक्षण एवं प्रिपरेट्री कोर्स चलता रहेगा। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे व दोपहर में 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा को अभी सौ फीसदी आनलाइन नहीं किया जा सकता है, इसलिए आवेदन आनलाइन एवं ऑफ लाइन दोनों तरह से लिए जायेंगे। गोरखपुर को आईआईटी गुवाहटी से हटाकर कानपुर जोन में शामिल किया गया है। कानपुर जोन का जेईई चेयरमैन डॉ एसके चौधरी होंगे, वाइस चेयरमैन प्रो. एमएस कालरा व प्रो. राजेश श्रीवास्तव होंगे। हफ्ते भर में पूरा कार्यक्रम तैयार हो जायेगा(दैनिक जागरण,कानपुर,22..2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।