मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 अगस्त 2010

राजस्थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षाःअंगूठा निशानी अनिवार्य नहीं

द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के आरपीएससी के आवेदनों में पहले हस्ताक्षर और अब अंगूठा निशानी की अनिवार्यता जोड देने का असमंजस आयोग ने दूर कर दिया है। अब अंगूठा निशानी नहीं होने पर आवेदन निरस्त नहीं किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है आवेदनों की पहली खेप में कॉलम 33 में सिर्फ हस्ताक्षर करने की बात कही गई थी और हाल ही आए आवेदनों में अंगूठा निशानी भी जरूरी बताया गया है। ऎसे में अब तक आवेदन भर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन निरस्त होने की आशंका बन गई थी। इस सम्बंध में आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अंगूठा निशानी नहीं होने पर आवेदन निरस्त नहीं किए जाएंगे।

नहीं चल रहा फोन

-असमंजस के बाद शुक्रवार से ही अभ्यर्थी आवेदन में दिए गए फोन नंबर 0145-2627696 पर सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बार-बार यही सुनाई दे रहा है, यह टेलीफोन उपलब्ध नहीं है।

अभ्यर्थियों की एक और परेशानी

पिछली बार आरपीएससी ने चार हजार आवेदन निरस्त किए थे। आयोग ने अभ्यर्थी को यह सूचना तो दी कि आवेदन निरस्त कर दिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि निरस्तीकरण का कारण क्या रहा। अगर ऎसा होता तो अभ्यर्थी आगे की परीक्षा के आवेदन को भरने के दौरान ध्यान रख सकते थे। ऎसे में अभ्यर्थी चाहते हैं कि आयोग निरस्तीकरण का कारण भी स्पष्ट करे(राजस्थान पत्रिका,उदयपुर,22.8.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।