मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 अगस्त 2010

यूपीःआईईटी में विद्यार्थियों की विशेष निगरानी

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में रैगिंग न हो, इसके लिए शिक्षक और गार्ड चौतरफा निगरानी रखेंगे। शनिवार को कॉलेज के छात्रावास में तकरीबन 200 छात्र पहुंच गए हैं। इनकी कक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। संस्थान के निदेशक डा.एचसी श्रीवास्तव ने बताया कि नवआगंतुक विद्यार्थियों को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों को निर्देशित किया जा चुका है। आईईटी में कक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की तैयारी कर ली गई है। छात्रावास के विद्यार्थी कक्षाओं तक शिक्षक और गार्ड के साथ जाएंगे। कक्षाएं खत्म होने के बाद विद्यार्थी वापस गार्ड के साथ ही छात्रावास तक पहुंचेंगे। एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें चार-चार घण्टे तक एक शिक्षक की ड्यूटी रहेगी। रात में गार्ड राउण्ड लेंगे और दिन में भी कई बार दौरा किया जाएगा। वरिष्ठों को हिदायत दी गई है कि वह रैगिंग से दूर रहें। वहीं नव आगंतुक विद्यार्थियों को भी वरिष्ठों का सम्मान करने की सीख दी गई है(दैनिक जागरण,लखनऊ,22.8.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।