कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक खाली चल रहे करीब 500 पदों को भरने की कवायद एक बार फिर शुरू कर रहा है। अभी तक बोर्ड इस असमंजस में ही फंसा रहा कि यह भर्ती आखिर किस एजेंसी के द्वारा करवाई जाए। सूत्रों के मुताबिक बैंक चाह रहा है कि लिखित परीक्षा हिमाचल अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के द्वारा करवाई जाए और इंटरव्यू की प्रक्रिया केसीसी बैंक खुद पूरी करवाए। यानि चयन प्रक्रिया को दो अलग-अलग भागों में बांट कर करवाया जाए।
काबिलेगौर यह है कि एसएसएसबी, बैंक की इस भर्ती प्रक्रिया के मामले को एक बार रिजेक्ट भी कर चुका है। तब यह तर्क दिया गया था कि बैंक की भर्तियां बोर्ड के दायरे में नहीं आती हैं। मगर अब बैंक प्रबंधन ने नियमों में बदलाव करवा कर सरकार से आग्रह किया है कि बोर्ड के द्वारा ही यह भर्ती करवाई जाए। राज्य सरकार भाजपा की है और इसी पार्टी के चेयरमैन रसील सिंह मनकोटिया है। इसी वजह से लग यही रहा है कि बैंक का यह आग्रह सरकार मान सकती है।
350 पद आम भर्ती से भरे जाएंगे
करीब 150 लोगों की भर्ती बैकलॉग के रूप में होनी है और करीब 350 पद आम भर्ती से भरे जाने हैं। वर्ष 2006 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय भी पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। ये करीब 30 हजार आवेदन बैंक के पास पड़े हैं। सूत्रांे के मुताबिक इन आवेदनों को अगली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। काबिलेगौर यह है कि भर्ती प्रक्रिया 2004 मंे तत्कालीन भाजपा सरकार के समय मंे हुई थी। कांग्रेस ने केवल आवेदन मंगवाए थे। पूर्व की भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में रही थी। इसी कारण अब इसके चेयरमैन और बोर्ड विवादों से बचना चाह रहा है।
25 नई शाखाएं भी खुलनी हैं
दरअसल बैंक को करीब 25 नई शाखाएं खोलने की भी योजना है। मगर नई भर्ती किए बगैर यह भी संभव नहीं है।
वैद्यनाथन कमेटी की सिफारिशें कब होंगी लागू?
बैंक भर्ती प्रक्रिया और नई शाखाएं खोलने के लिए आरबीआई के निर्देशों की अवहेलना नहीं कर सकता। लेकिन राज्य सरकार जब तक वैद्यनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं करती, तब तक बैंक की दोनों प्रक्रियाएं अधूरी ही रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक सिफारिशें लागू होने की जल्दी ही उम्मीद लगाई जा रही है। क्यांेकि बैंक प्रबंधन ने सरकार पर अब दबाव बनाया है।
दोनों मसले सरकार से उठाए गए हैं। भर्ती के लिए एसएसएसबी को ही माध्यम बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार से आग्रह किया गया है। वैद्यनाथन कमेटी की सिफारिशें भी शीघ्र ही लागू होने की उम्मीद है। सरकार से इस अड़चन बारे बात हो गई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए पुराने करीब 30 हजार आवेदनों को नई भर्तीर में शामिल किया जाएगा।
-रसील सिंह मनकोटिया, चेयरमैन केसीसी बैंक(दैनिक भास्कर,हमीरपुर,8.8.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।