मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित मेरिट स्कालरशिप के लिए प्रदेश में कट ऑफ मेरिट घोषित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव श्रीमती प्रभा त्रिपाठी ने बताया कि इन्टरमीडिएट में मानविकी वर्ग में 322 या अधिक, विज्ञान वर्ग में 342 या अधिक जबकि वाणिज्य वर्ग में 333 या अधिक अंक पाने वाले छात्र इस स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि परिषद से इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र जो किसी उच्च शिक्षा संस्था में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं, वह इस स्कालरशिप के लिए पात्र हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर ऐसे मेधावी छात्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी. एनआईसी.इन पर उपलब्ध कराई गई हैं। इस स्कालरशिप के फार्म डीआईओएस कार्यालयों को भेजे जा चुके हैं। स्कालरशिप में आवेदन को इच्छुक छात्र अपने संस्थान से फार्म को अग्रसारित करा कर परिषद को भेज सकते हैं(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,10.8.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।